Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

स्कूल में वितरित किये फेस मास्क


Bap News : कोरोना (CORONA) महामारी से बचाव के लिए 'जब तक वैक्सीन नही तब तक मास्क ' जरूरी को ध्यान में रखते हुए ग्राविस (GRAVIS) संस्था द्वारा एनसीटी ग्रांट एक्सन परियोजना के तहत 300 मास्क (FACE MASK) वितरण किये गए।

शिक्षाविद मनसुख पालीवाल ने कहा देश मे कोरोना टीका आ चुका है। जब तक सभी लोगो को टीका नही लगता, तब तक मास्क जरूरी है। साथ ही इसकी सरकारी गाइड लाइन की पालना भी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम जरूर करे।  खान पान पर भी विशेष ध्यान भी रखे।पढ़ाई में शरीर ठीक होने पर ही मन लगता है। अपने आसपास गंदगी नही रखे तथा न ही फैलाए। उन्होंने ग्राविस संस्था का आभर प्रकट किया। इस दौरान ग्राविस केंद्र बाप प्रभारी हुकमाराम पंवार, करन छापरिया, ओम पालीवाल, किशोर, भगवान सिंह राजपुरोहित, हीरालाल सुथारअखेराज आदि उपस्थित थे।