Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

विद्युत कर्मियों ने नए वर्ष को काला दिवस के रूप में मनाया

Bap News :    220 केवी जीएसएस कानासर में विद्युत कर्मियों अंग्रेजी नव वर्ष को काला दिवस के रूप में मनाया। विद्युत कर्मियों ने कहा कि नव वर्ष...

Bap News :   220 केवी जीएसएस कानासर में विद्युत कर्मियों अंग्रेजी नव वर्ष को काला दिवस के रूप में मनाया। विद्युत कर्मियों ने कहा कि नव वर्ष पर ही पुरानी पेंशन बंद कर दी गई थी। कार्मिकों ने कोविड-19 के नियमों की पालना करते हुए काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया गया। कर्मचारी नेता पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि 1 जनवरी 2004 से नियुक्त सरकारी कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा सरकार ने छीन लिया था।  1 जनवरी के दिन ही सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम बंद कर दी थी। जबकि  सरकारी कर्मचारी 60 वर्ष उम्र होने तक नौकरी करता है। जबकी उसको पेंशन नहीं और विधायक व सांसदों को पेंशन मिलती है। सरकार को कर्मचारियों की पीड़ा सुननी चाहिए और कर्मचारियों के लिए भी पुरानी पेंशन योजना लागू करनी चाहिए। इस मौके पर राजस्थान विद्युत प्रसारण मजदूर कांग्रेस इंटक भड़ला वृत्त अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, देवाराम, गोविंद, ज्ञान सिंह, पप्पू , दिनेश एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।