Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

नंदी की पूजा व गायो को लापसी खिलाकर मनाया अंग्रेजी नववर्ष

Bap News :    कस्बा निवास बद्रीनारायण जोशी परिवार ने स्थानीय गो शाला 500 गोवंश को लापसी खिलाकर व नंदी की पूजा कर अंग्रेजी नववर्ष का स्वागत क...

Bap News :   कस्बा निवास बद्रीनारायण जोशी परिवार ने स्थानीय गो शाला 500 गोवंश को लापसी खिलाकर व नंदी की पूजा कर अंग्रेजी नववर्ष का स्वागत किया। गोशाला में गो माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के उद्देश्य से साधना करने वाले भगती नाथ पागल बाबा ने कहा कि सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड पर गोमाता का जो उपकार है, उसका वर्णन नही किया जा सकता। 


कलयुग में गाय के पुण्य से ही काम चल रहा है। देश के भले के लिए सभी राजनीतिक दलों को एकराय होकर गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की जरूरत है। माँ बाप व गो की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नही। गाय हमारी जननी है। इसके दूध को शास्त्रो में अमृत बताया है। गाय जिस स्थान पर बैठती है वह पवित्र हो जाता है। जिस स्थान पर उसके आंसू गिरते है, वहा अनिष्ट होता है। जोशी परिवार का गो शाला समिति ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर श्रीबल्लभ, देव कृष्ण जोशी,   बबलूभा, राजा, मनोज पुरोहित, मनसुख पालीवाल, सरला, मोहित जोशी, बाबू शर्मा, सुरेंद्र व्यास, सविता, लखन, ऋतिक, अखेराज खत्री, रमेश सेन, कमल सिंह, लक्ष्मी आदि उपस्थित थी।