Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भाजयुमो ने मनाया काला दिवस, सीएम का पुतला फूंका

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी फलोदी उपखंड मुख्यालय पर गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) जोधपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पा...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

फलोदी उपखंड मुख्यालय पर गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) जोधपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) जोधपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष माधुसिंह देवड़ा के नेतृत्व कांग्रेस (Congress) सरकार के दो साल पूरे होने पर काला दिवस मनाते हुये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) का पुतला फूंका। 


इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये भाजयुमो अध्यक्ष माधुसिंह देवड़ा ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार से जनता त्रस्त है।  कांग्रेस राज में महिलाओं और दलित समुदाय पर अत्याचार बढे है। युवा पीढ़ी रोजगार के लिये परेशान हो रही है। इस अवसर पर महामंत्री रतन मेघवाल, रमेश थानवी, उपाध्यक्ष ओम बोहरा, शिव कुमार व्यास, मनोज पुरोहित, स्वामी बालकृष्ण जांबा, भोमसिंह राजपुरोहित, रावलसिंह राजपुरोहित, देवप्रकाश भार्गव, जयप्रकाश बोहरा, गजेंद्र जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।