Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

राज्य में विकास नाम की कोई चीज नहीं आ रही नजर : माडपुरा

Bap News :  प्रदेश की कांग्रेस (Congress) सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा (BJP) मंडल हरि माडपुरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में बु...

Bap News :  प्रदेश की कांग्रेस (Congress) सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा (BJP) मंडल हरि माडपुरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में बुरी तरह फ्लाॅप रही है। विकास नाम की कोई चीज प्रदेश में कंही भी नजर नहीं आ रही।

BJP मंडल अध्यक्ष हरि माडपुरा
 सड़के गड्‌ढो में तब्दिल हो रही है। पेचवर्क तक का कार्य नही करवाया जा रहा है। बाप क्षेत्र में बिजली तंत्र सुधार के लिए कोई ठोस कदम नहीं इस सरकार ने उठाए। जिस वजह से किसानो को पर्याप्त व गुणवत्त की बिजली नहीं मिल पा रही है। बाप (Bap) क्षेत्र में एक भी 33/11 केवी सब स्टेशन नही बनाया। जबकि पिछली सरकार के समय बाप क्षेत्र में 10 से ज्यादा 33/11 केवी के सब स्टेशन बनाये गए थे। पंचायतो में बजट नहीं होने से सभी सरपंच परेशान है। हालात यह है कि प्रदेश में केंद्र सरकार की योजनाए रोकी जा रही है। बाप क्षेत्र में तहसीलदार से लेकर के शेखासर व घंटियाली में नायब तहसीलदार के पद रिक्त पड़े है। अध्यक्ष माडपुरा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरु हो गई है।  

सात दशकों में ये पहला मौका है जब राजस्थान में सरकार अदृश्य हो गई है। जो ना जनता को दिखाई दे रही है और ना ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को। विकास के नाम पर दो साल में दो कदम भी नहीं चल पाने वाली यह सरकार दिखाई देती तो हमारे युवा रोजगार के लिए दर-दर नहीं भटकते। महिलाओं को अपनी अस्मिता बचाने के लिए कड़ा संघर्ष नहीं करना पड़ता।

हालात इतने विकट है कि प्रदेश में ना तो कोई जनता की सुनने वाला है और ना ही कोई समझने वाला। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि कांग्रेस के नेता अपनी ही ‘अदृश्य सरकार’ के खिलाफ मुखर हो रहे हैं। यह वादा फरामोश सरकार पहले दिन से प्रदेशवासियों को धोखा दे रही है। दस दिन में किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ करने की घोषणा करने वाली इस सरकार ने 2 साल पूरे होने के बाद भी किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। राज्य में बाजरा उत्पादक किसान अपनी फसल बेचने के लिए परेशान हैं, इसके बावजूद बाजरे की खरीद शुरू नहीं की गई। उल्टा यह सरकार किसानों को भड़काकर आंदोलन को ही हवा दे रही है।