Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

श्रमिक संघ ने किया निजीकरण के खिलाफ पोस्टर का विमोचन

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी जोधपुर  विद्युत  वितरण निगम श्रमिक संघ जिलावृत कार्यसमिति की बैठक वृत अध्यक्ष करणसिंह राजपुरोहित कि अध्य...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ जिलावृत कार्यसमिति की बैठक वृत अध्यक्ष करणसिंह राजपुरोहित कि अध्यक्षता में पुराना पावर हाऊस में सम्पन्न हुई। 


इस दौरान पदाधिकारियों ने जोधपुर में विशाल रैली एवं निजीकरण के खिलाफ जन जागरण के पोस्टर का विमोचन किया। अध्यक्ष राजपुरोहित ने बताया कि विद्युत निगमों में लगातार निजीकरण को बढावा दिया जा रहा है डिस्कॉम में स्थाई प्रवृति के कार्य, उपभोक्ता शिकायत निवारण का कार्य एफआरटी के माध्यम से एवं 33 केवी सब स्टेशन लाईन कार्य निजी हाथों में सौंपा गया है, और अब इस निगमों को बेचने कि तैयारी कर ली गई है। 

खून पसीने से बने इस निगम को ठेकेदारों के हाथो में दिया जा रहा है,निगम में मीटर बिलिंग कैश कलेक्शन को भी निजी हाथों में सौंपकर निजीकरण किया जा रहा है जिसका विरोध करना हमारा कर्तव्य है। जोधपुर विधुत वितरण निगम श्रमिक संघ ने संकल्प लिया है कि डिस्काॅम के कर्मचारियों को जागरूक कर इसका विरोध किया जायेगा जिसके तहत 15 दिसम्बर से  31 दिसम्बर तक कर्मचारी जागरण अभियान चलाया जायेगा जिसमें जिलावृत में डिस्कॉम पदाधिकारियों का प्रवास रहेगा। डिस्कॉम कार्यसमिति के निर्णय अनुसार निजीकरण भगाओ-निगम बचाओ के लिये जोधपुर डिस्काॅम मुख्यालय पर 12 जनवरी को एक विशाल रैली कर निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया जायेगा जिसमे जोधपुर जिला से सैकड़ो कार्यकर्ता भाग लेगें। 

बैठक में डिस्कॉम अध्यक्ष मोहनलाल माली, महासंघ उपाध्यक्ष जगदीश दाधीच, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामकरण रियाड़, डिस्काॅम महामंत्री लवजीत पंवार, उपाध्यक्ष प्रेमसिंह कच्छावाह, जिलावर्त महामंत्री संजय टाक, रमाकांत गौड़, जिलावर्त कोषाध्यक्ष अजय मीणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष फिरोज खान, कार्यालय मंत्री नेताराम माली, सह कोषाध्यक्ष हरीश कुमार वर्मा, मीडिया प्रभारी जितेंद्र जाखड़, पुखराज सिंह विश्नोई, अशोक गौड़, प्रदीप कुमार बावड़ी, कैलाश प्रजापत, कपूरचंद माली आदि उपस्थित रहे। बैठक में जिलावर्त कि समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श कर अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन दिया गया तथा समस्याओं को लेकर बातचीत की गई। इस मौके पर पूरे जिले में एफआरटी टीम द्वारा सही ढंग से कार्य नही करने को लेकर अधीक्षण अभियंता सामने कड़ा विरोध दर्ज करवाया गया। अंत मे जिलाध्यक्ष करणसिंह राजपुरोहित ने आभार व्यक्त किया।