Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

लोहावट जाटावास में संविधान निर्माता को किया याद

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी फलोदी उपखंड क्षेत्र के  निकटवर्ती उपखंड मुख्यालय लोहावट  पर रविवार को भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा सा...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

फलोदी उपखंड क्षेत्र के  निकटवर्ती उपखंड मुख्यालय लोहावट  पर रविवार को भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डाॅ.भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर श्रद्धांजली कार्यक्रम का आयोजन लोहावट जाटावास में स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में किया गया। 

इस अवसर पर बाबा साहेब अम्बेडकर द्वारा देश एवं संविधान के लिये किये गये अनुकरणीय योगदान को याद किया गया। इस अवसर राष्ट्रीय मजदूर युवा कांग्रेस इंटक जोधपुर के जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल मेघवाल, राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर उपशाखा लोहावट के अध्यक्ष गौतमचन्द मेघवाल, अम्बेडकर नवयुवक मंडल लोहावट के अध्यक्ष विष्णु पंवार, उप सरपंच मुकेश गर्ग, कोजाराम पंवार, रेंवतराम, पेमाराम कड़ेला, दुर्गाराम, धर्मेन्द्र गोयल, अशोक बारासा, अशोक पन्नू, जगदीश जलवाणी, नारायण, भुवनेश्वर सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक एवं युवा उपस्थित थे।