Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

बाप ब्लॉक को मिले 15 डॉक्टर, बेहतर होगी स्वास्थ्य सेवाएं

Bap News :    जिले के सीमावर्ती बाप उपखण्ड मुख्यालय सहित इलाके के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में अब चिकित्सकीय सेवाएं सुदृढ़ होगी। सरकार के दो वर्...

Bap News :   जिले के सीमावर्ती बाप उपखण्ड मुख्यालय सहित इलाके के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में अब चिकित्सकीय सेवाएं सुदृढ़ होगी। सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर राज्य में मरीजों के इलाज की व्यवस्था में सुधार के उद्देश्य से और अपने चिकित्सा बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के प्रयासों के तहत सरकार ने 1991 चिकित्सकों की भर्ती की है। इसी सौगात में बाप ब्लॉक को भी 15 चिकित्सक मिले है। सरकार ने इन डॉक्टरों के नियुक्ति आदेश भी जारी कर दिये है। डॉक्टरों के आ जाने से क्षेत्र की जनता को काफी राहत मिलेगी। उन्हें छोटी मोटी बीमारी के लिए अन्यत्र जाना नही पड़ेगा, जिससे उनके समय व आर्थिक बचत भी होगी। 


उल्लेखनीय है कि बाप उपखण्ड क्षेत्र लंबे समय से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं से उपेक्षा का शिकार था। बीते 2 वर्षो से डॉक्टर का महज एक पद ही भर हुआ है। कुल स्वीकृत पदों में से 7 रिक्त पड़े थे। 300 से अधिक ओपीडी वाले इस अस्पताल में व्यवस्था बनाये रखने के लिए आसपास की पीएचसी/सीएचसी से डॉक्टर को लगाया जाता है। 

फलौदी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्यासी रहे महेश व्यास ने बताया की बाप सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लंबे समय से चिकित्सकों की कमी महसूस की जा रही थी। ग्रामीणों की मांग को वाजिब मानते सरकार ने बाप में 4 चिकित्सकों की नियुक्ति की है। जिससे बाप में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होगी। इसके अलावा बाप ब्लॉक में केलनसर सीएचसी में 4,  टेपू सीएचसी में 3 तथा  बारू सीएचसी में 4 डॉक्टरों की नियुक्ति दी है। 

व्यास ने बताया की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने फलोदी विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सको को नियुक्ति देकर बजट घोषणा को पूरा किया है। 

कांग्रेस नेता महेश व्यास, पूर्व उप प्रधान जगदीश पालीवाल, बाप ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष मेहबूब खा, बाप सरपंच लीला देवी पालीवाल, वार्ड पंच मनोज पुरोहित, ब्लॉक प्रवक्ता पहाड़सिंह रावरा व नंदकिशोर तंवर, कपिल व्यास, सरपंच फरसाराम मोडकिया, आंसूसिंह बारू, पूर्व सरपंच बालम खा घटोर  ने खुशी जाहिर की है।