Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

शिक्षक नेता खोरवाल का आकस्मिक निधन, बेटियों ने दी पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि

Bap News : शिक्षक नेता एवं राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मूलाराम खोरवाल का सोमवार रात जोधपुर में हृदयाघात से आकस्मिक नि...

Bap News : शिक्षक नेता एवं राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मूलाराम खोरवाल का सोमवार रात जोधपुर में हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया।मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर का पैतृक गांव बाप में अन्तिम संस्कार किया गया। उनकी पुत्रियों स्वाति व गरिमा ने मुखाग्नि दी। 

खोरवाल के निधन पर विभिन्न संगठनों से जुड़े नेताओं व अधिकारियों श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके भाई हरी खोरवाल व भास्कर संवाददाता राजेन्द्र खोरवाल व शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया। 

अन्तिम संस्कार में जिला परीवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी रमेशचंद्र पंवार, पूर्व जिला अध्यक्ष किस्तूर राम बारूपाल, प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह काला, सीबीईओ तिवरी रतीराम सपूनिया, मांगीलाल पुनड,  राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर जोधपुर जिला अध्यक्ष नेमाराम मेघवाल, जिला अध्यक्ष परिसंघ जवाहरलाल सोनेल, प्रदेश महामंत्री परिसंघ विश्राम मीणा, प्रेम प्रकाश सिसोदिया, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धनराज कुलदिया,  पूर्व प्रधानाचार्य चेतन प्रकाश नवल, अशोक जाटव,  प्रधानाचार्य रमेशचन्द्र,   ब्लॉक अध्यक्ष पीपाड़ शहर संपत कड़ेला, हरीराम नवल, घनश्याम नवल, मुन्नाराम सेवाल, धनाराम अरटवाल, लूणी ब्लॉक अध्यक्ष सोमाराम पंवार, पुखाराम, बामसेफ प्रदेश संयोजक बाबूलाल गेंवा,   जगदीश लखानी, नेनाराम कालवा, महेंद्र नारोलिया   ब्लॉक अध्यक्ष बाप गोरखाराम ने खोरवाल के निवास बाप पहुंच शोकाकुल परिवार को ढाढस बंधाया।