Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

निजी शिक्षण संस्थान की कार्यकारिणी घोषित, सुथार अध्यक्ष एवं कटारिया सचिव चुने गये

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी फलोदी उपखंड मुख्यालय पर आदर्श नगर क्षेत्र में स्थित सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय फलोदी में निजी शिक्षण...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

फलोदी उपखंड मुख्यालय पर आदर्श नगर क्षेत्र में स्थित सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय फलोदी में निजी शिक्षण संस्थान की आयोजित हुई बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें हुकमाराम सुथार को अध्यक्ष एवं ज्ञानचंद कटारिया को सचिव चुना गया।

बैठक में विचार व्यक्त करते हुये संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार पालीवाल ने बताया कि निजी विद्यालयों को कोरोना काल में आ रही समस्याओं से लड़ने के लिये संगठन की भूमिका अहम होती है हमें अपने अधिकारों के लिये संगठित होकर लड़ना होगा। जिलाध्यक्ष हरदेव कल्ला ने बताया कि निजी विद्यालय पिछले 8 माह से बंद पड़े है सरकार को गाईड लाइन जारी कर जल्द से जल्द विद्यालय खोलने चाहिये। निवर्तमान अध्यक्ष ताराचंद पालीवाल ने बताया कि संगठन को आगे बढ़ाने के लिये आर्थिक और संख्यात्मक रूप से मजबूत होना जरूरी है,आपने सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फलोदी, बाप तथा लोहावट से आये विधालय संचालको ने अपने विचार रखे। 
बैठक में जिला सचिव गंगाविशन विश्नोई, जगपाल सिंह बाजिया, ईश्वरलाल शर्मा, विनोद थानवी, नीरज कंवर शेखावत, हिमांशु व्यास, प्रेमलता, सुरेन्द्र कुमार, जोगेंद्र कुमार, सुमेरचंद सैन, ओमप्रकाश गोदारा, संजय शर्मा, बाप शाखा अध्यक्ष प्रेम पालीवाल, सांगाराम सुथार, आसूसिंह सहित अनेक विद्यालय संचालक उपस्थित थे। नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष हुक्माराम सुथार, सचिव ज्ञानचंद कटारिया, सह सचिव श्याम सुन्दर बाजिया, कोषाध्यक्ष गोपालसिंह, उपाध्यक्ष पूनमचंद पालीवाल एवं मूलसिंह चौधरी, महिला पदाधिकारी के रूप में नीरज कंवर शेखावत एवं राजेश्ववरी थानवी, मीडिया प्रभारी लक्षमण सिंह, प्रचार मंत्री जेठाराम मेघवाल एवं हरीश चांडा को बनाया गया। संरक्षक मंडल में अशोक कुमार पालीवाल, जगपाल सिंह बाजिया, हरदेव कल्ला, गंगाविशन विश्नोई, ताराचंद पालीवाल एवं ईश्वरलाल शर्मा को शामिल किया गया है।