Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भाजपा को प्रत्येक बूथ पर मजबूत करने का आह्वान

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को मीरा गार्डन...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को मीरा गार्डन में भाजपा जोधपुर देहात उत्तर के दायित्वाधीन कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई।


इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये शर्मा ने कहा की पार्टी को मजबूत बनाने के लिये उसे प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाना होगा साथ ही बूथ की संरचना इस प्रकार से की जायें जिसमें सभी वर्गो के प्रतिनिधित्व का समावेश हो सके। शर्मा ने कहा केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा किये गये जनकल्याण कार्यो को आम जनता के बीच में हमें ले जाना है जिसमें केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति, किसान विधेयक, कोविड -19 में किये गये जनकल्याण कार्य आदि प्रमुख है। शर्मा ने आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार के राज में महिलाओं, बालिकाओं के साथ बलात्कार, सामूहिक बलात्कार, दलितों के साथ अत्याचारों से राजस्थान शर्मसार एवं कलंकित हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष मनोहलाल पालीवाल ने जिले का ब्यौरा पेश किया गया गया जिसमें लॉकडाउन एवं कोविड-19 में किये गये कार्य, प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना, प्रर्दशन, ज्ञापन आदि शामिल है। भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर के जिला प्रभारी सांवलाराम देवासी ने पार्टी को मजबूत बनाने एवं इसके लिये युवाओं को अधिक से अधिक पार्टी से जोड़ने को कहा। इस अवसर पर फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई, पूर्व विधायक बाबूसिंह राठौड़,  महामंत्री जगदीश विश्नोई, रतन मेघवाल, जसवन्त सिंह इंदा, मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार बुरड़, उपाध्यक्ष ओम बोहरा, मुन्नराम सुथार, शंकर माचरा, अशोकसिंह, बाबूसिंह इंदा, रावल जाणी, मगसिंह, माधोसिंह देवड़ा, तरुण शर्मा आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री जगदीश विश्नोई एवं जसवन्तसिंह इन्दा ने किया।