Page Nav

HIDE
Saturday, July 26

Pages

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

नगर पालिका का जागरूकता अभियान जारी, रैली निकाली

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी फलोदी उपखंड मुख्यालय पर बुधवार को नगर पालिका मंडल फलोदी द्वारा नो मास्क-नो एंट्री अभियान के तहत कोविड -1...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

फलोदी उपखंड मुख्यालय पर बुधवार को नगर पालिका मंडल फलोदी द्वारा नो मास्क-नो एंट्री अभियान के तहत कोविड -19 जागरूकता के तहत जन जागृति रैली निकाली गई। नगर पालिका मंडल फलोदी के अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार विश्नोई के नेतृत्व में जागृति रैली शुरू हुई जो पालिका कार्यालय से मलार रोड चौराहा होते हुये हिमालिया बिल्डिंग पहुंचकर सम्पन हुई। 


इस अवसर पर अधिषाषी अधिकारी विश्नोई एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा पैदल चलकर राहगीरो को 820 मास्क एवं पैंपलेट का वितरण किया गया तथा दुकानों के दरवाजों पर नो मास्क- नो एंट्री के स्टीकर्स भी चिपकाये एवं आम जन से कोरोना के प्रति जागरूक रहने की अपील भी की गई। जागरूकता रैली में अधिषाषी अधिकारी अनिल कुमार विश्नोई, पार्षद दीनदयाल जोशी, घीसूलाल चौरड़िया, उमेश व्यास, अमीन, किशोर, झबरू, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुरेश व्यास, प्रेम गुचिया, अशोक छंगाणी, गणेश प्रसाद थानवी, ओमप्रकाश जीनगर, मनोज व्यास, रमेश बोहरा, देवाशिष दवे, नंदकिशोर शर्मा, गोपाल जोशी, जयकिशन जोशी, विनोद बारासा, मनोहर, विक्रम, श्याम, पीकेश मीणा, विक्रम, संतोष मीणा, श्रीमती संतोष, झूमरलाल आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई।