Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

शाह एवं पूनिया के जन्मदिन पर होंगे कई कार्यक्रम

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन 22 अक्टूबर एवं राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया के ...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन 22 अक्टूबर एवं राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया के जन्मदिन 24 अक्टूबर को भाजपा द्वारा प्रदेश भर में सेवा सप्ताह के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।  भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला ने बताया की प्रदेश संगठन के निर्देशानानुसार सेवा सप्ताह की शुरूआत 21 से 25 अक्टूबर तक जिले में पार्टी के सभी मोर्चो द्वारा अलग-अलग सेवा कार्यो के रूप में की जायेगी।

उन्होने बताया कि सेवा सप्ताह के दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों में कोरोना योद्धाओं का सम्मान, साधु-संतों का सम्मान  वृद्धजन सम्मान, पार्टी झंडा वितरण, भामाशाह सम्मान, सामाजिक समरसता, स्वंयसेवी संस्थाओं का सम्मान, शहीद परिवारों का सम्मान, खाद्य सामग्री वितरण, फल-वस्त्र वितरण, महिला श्रमिकों का सम्मान, शिक्षक सम्मान, वरिष्ठ कार्यकर्तओं का सम्मान, नवनिर्वाचित सरपंच सम्मान, कारसेवक सम्मान, नरेगा श्रमिकों का सम्मान, प्रधानमंत्री जीवनी वितरण, गौसेवा, स्वच्छता अभियान एवं सेनेटाईज वितरण आदि कार्यक्रम किये जायेगें। 

मीडिया प्रभारी सुनिल बुरड़ ने बताया की सेवा सप्ताह कार्यक्रम के दौरान समस्त मोर्चों द्वारा प्रदेशभर में 11 लाख पौधरोपण, ऑनलाइन माध्यम से 1 लाख रक्तदान संकल्प पत्र भरवाने, तुलसी पौधौ का वितरण कार्यक्रम एवं  24 अक्टूम्बर को भाजपा आईटी विभाग द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर सुबह 8 बजे से हैशटैग चलाया जायेगा एवं 25 अक्टूबर विजया दशमी पर प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के साथ सांय 4 बजे वर्चुअल संवाद का कार्यक्रम रखा गया है। सेवा सप्ताह कार्यक्रम में पार्टी के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा की भागीदारी रहेगी। 

बुरड़ ने बताया की जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल ने सेवा सप्ताह कार्यक्रम की निगरानी एवं आयोजन के लिये जिला महामंत्री जगदीश विश्नोई, शिवकुमार व्यास, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष माधोसिंह देवड़ा एवं पूर्व प्रधान बाबूसिंह इंदा को नियुक्त किया है।