Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पूर्व जिला प्रमुख डाॅ. मेघवाल के निधन पर जताया दुख

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मास्टर भंवरलाल ...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मास्टर भंवरलाल मेघवाल की पुत्री एवं पूर्व जिला प्रमुख डाॅ. बनारसी मेघवाल के आकस्मिक  निधन पर फलोदी कस्बे एवं जोधपुर के गणमान्य नागरिकों ने गहरा दुख व्यक्त करते इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास, नगर पालिका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान, उपाध्यक्ष सलीम नागौरी, डीसीसी महासचिव मोहन गोदारा, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल चौधरी, सरपंच मोहम्मद अली ननेऊ, सरपंच खुदा बक्श मेहर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल कलाम मेहर, कांग्रेस नेता राजूसिंह बैंगटी, शिक्षक नेता जगदीश जयपाल, प्रिसिंपल महेश पाबूसर, शिक्षक नेता रेंवतलाल लीलावत, इब्राहिम खिलजी, अफजल खिलजी, मेघवाल समाज आऊ के अध्यक्ष मांगीलाल पंवार, बाबूराम बैगड़, गिरधारीराम पलीना, रेशमाराम गोयल, पंचायत समिति सदस्य प्रेम पंवार, नरेश कुमार मेघवाल, चंद्रशेखर कन्नौजिया, सरपंच सुरजाराम मेघवाल, भंवराराम मेघवाल आदि ने गहरा दुख व्यक्त करते हुये कहा उनके निधन से पार्टी एवं समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।