Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पूर्व जिला प्रमुख डाॅ. मेघवाल के निधन पर दुख व्यक्त

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मास्टर भंवरलाल ...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मास्टर भंवरलाल मेघवाल की पुत्री एवं पूर्व जिला प्रमुख डाॅ. बनारसी मेघवाल के आकस्मिक  निधन पर फलोदी कस्बे एवं जोधपुर के गणमान्य नागरिकों ने गहरा दुख व्यक्त करते इसे अपूरणीय क्षति बताया है।
आयकर विभाग के पूर्व चीफ कमिश्नर केआर मेघवाल, राजस्थान मेघवाल परिषद जोधपुर के जिलाध्यक्ष सोहनलाल लखानी, महासचिव लुभाष राठौड़, एडवोकेट गोरधन जयपाल,एडवोकेट शिवलाल बरवड़, अशोक कुमार मेघवाल, तौलाराम चौहान, शिक्षक नेता जगदीश जयपाल, कुंदन मेघवाल, गणपत भाट, श्रवण कुमार, देवीलाल गंढेर, पूर्व पार्षद संतोष लखन, शिक्षक नेता मुरलीधर कटारिया, आसुराम परिहार, गंगाराम चौहान, सुरजनराम जयपाल, कर्मचारी नेता अल्लानूर खोखर, प्रहलादराम पंवार, बंशीलाल चौहान, उगमाराम मेघवाल, बालाराम चौहान, ठाकुरराम टेकरा, सीआर बौद्ध, दुर्गाराम बिरठ, चंदन कुमार मेघवाल, भैराराम मकवाना, अर्जुन मकवाना, अनोप मेघवाल, ओमप्रकाश जयपाल आदि ने गहरा दुख व्यक्त करते हुये कहा कि स्वर्गीय डाॅ.बनारसी सदैव महिला अधिकारों के प्रति जागरूक रही उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।