Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

जागरूकता रैली निकालकर नागरिकों को जागरूक किया

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी फलोदी उपखंड मुख्यालय पर गुरूवार को नगर पालिका मंडल फलोदी द्वारा नो मास्क-नो एंट्री अभियान के तहत कोविड -...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

फलोदी उपखंड मुख्यालय पर गुरूवार को नगर पालिका मंडल फलोदी द्वारा नो मास्क-नो एंट्री अभियान के तहत कोविड -19 जागरूकता के तहत जन जागृति रैली निकाली गई। नगर पालिका मंडल फलोदी के अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार विश्नोई के नेतृत्व में जागृति रैली शुरू हुई जो पालिका कार्यालय से नई सड़क, व्यास सर्किल, जवाहर प्याऊ, कन्हैया मार्केट होते हुये भैय्या नदी पहुंच कर सम्पन हुई। 


इस अवसर पर अधिषाषी अधिकारी विश्नोई एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पैदल चलकर राहगीरो को 1040 मास्क एवं पैंपलेट का वितरण किया गया तथा दुकानों के दरवाजों पर नो मास्क-नो एंट्री के स्टीकर्स भी चिपकाये एवं आमजन से कोरोना के प्रति जागरूक रहने की अपील भी की गई। जागरूकता रैली में अधिषाषी अधिकारी अनिल कुमार विश्नोई, पार्षद दीनदयाल जोशी, घीसूलाल चौरड़िया, कैलाश सुथार, उमेश व्यास,  सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुरेश व्यास नूनसा, प्रेम गुचिया, अशोक छंगाणी, गणेश प्रसाद थानवी, ओमप्रकाश जीनगर, अजय व्यास, दिनेश माली, मनोज व्यास, रमेश बोहरा, देवाशिष दवे, नंदकिशोर शर्मा, गोपाल जोशी, जयकिशन जोशी, विनोद बारासा, मनोहर, विक्रम, श्याम, विक्रम, श्रीमती संतोष, झूमरलाल आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई।