Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

विधिक चेतना शिविर का आयोजन किया गया

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला द्वारा ...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला द्वारा 8 से 23 अक्टूबर तक संचालित किये जा रहे विधिक सेवा शिविर म्हारी योजना म्हारो अधिकार अभियान के तहत  तालुका विधिक सेवा समिति फलोदी  द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में गुरूवार को केशव नगर स्थित महादेव मंदिर प्रांगण में विधिक चेतना शिविर का आयोजन किया गया।


जिसमें नालसा द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक योजना 2015, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिये विधिक सेवाएं योजना 2015, बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं एवं उनके संरक्षण के लिए योजना 2015 विधिक सेवाएं के बारे में जागरूकता व जानकारी दी गई तथा कोविड-19 के प्रसार एवं प्रचार एवं उसके रोकथाम हेतु उपाय भी बताये गये। इस अवसर पर वरिष्ठजनों को निशुल्क मास्क का वितरण सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट लोकेश कुमार मीणा एवं अधिवक्ता ललित जोशी द्वारा किया गया। शिविर के आयोजन में न्यायालय कर्मचारी रमेश पुरोहित, सुनील बोहरा, गौरव दवे तथा जितेंद्र थानवी ने सहयोग किया।