Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

फलोदी ग्रामीण क्षेत्र में 16 अक्टूबर को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी फलोदी उपखंड क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं गांवों में शुक्रवार को लगातार चार घंटे  विद्युत  आपूर्...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

फलोदी उपखंड क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं गांवों में शुक्रवार को लगातार चार घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक अभियंता डिस्काॅम फलोदी धनराज लटियाल ने बताया की 16 अक्तूबर शुक्रवार को 220 केवी फलोदी जीएसएस से निकलने वाले सदावता फीडर पर सुबह 8 से 12 बजे तक 765 केवी भड़ला-फतेहगढ़ लाइन का कार्य करने के कारण सदावता, कुंडल,   बिठड़ी, टाऊसर एवं कापड़ीसर तथा उससे जुड़े सभी गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी डिस्काॅम फलोदी कनिष्ठ अभियंता करणसिंह राजपुरोहित ने दी है।