Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भारत रत्न वाजपेयी को श्रद्धा से याद किया

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल  फलोदी उपखंड मुख्यालय पर नगर पालिका के पास स्थित भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर के जिला कार्यालय में र...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल 
फलोदी उपखंड मुख्यालय पर नगर पालिका के पास स्थित भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर के जिला कार्यालय में रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की द्वितीय पुण्यतिथि पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला के निर्देशन में श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री रतन मेघवाल, जिला आईटी प्रभारी एवं संयोजक सुनिल बुरड़, भारतीय जनता युवा मोर्चा जोधपुर देहात के महामंत्री गजेन्द्र जोशी, युवा मोर्चा फलोदी चूनाराम चौधरी, शहर अध्यक्ष शिवम् व्यास, हरीश दवे, सुनिल व्यास, शिव पंचारिया सहित अन्य कई पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके विराट व्यक्तित्व एवं कृतित्व को श्रद्धा से याद किया।

भारत रत्न स्वर्गीय वाजपेयी हमारे प्रेरणा स्रोत-राजपुरोहित

भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर के फलोदीे देहात मंडल के तत्वावधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणापुंज परम श्रद्धेय भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की द्वितीय पुण्य तिथि पर रविवार को उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गई। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुये भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोकसिंह राजपुरोहित ने कहा कि स्वर्गीय अटल जी का जीवन चरित्र हमारे लिये प्रेरणा स्रोत है। उनका आदर्श व्यक्तित्व सदैव हमें प्रेरणा देता रहेगा, वाजपेयी अनंत काल तक हर भारतीय तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के दिल में अटल रहेंगे। इस अवसर पर  भाजपा नेता धोकलराम, किसानाराम, बाबूराम, ओमप्रकाश सहित अन्य कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।