Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

स्वतंत्रता दिवस समारोह सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल  फलोदी उपखंड मुख्यालय पर स्टेशन रोड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलोदी के खेल मैदान में शनिवार को स्वत...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल 
फलोदी उपखंड मुख्यालय पर स्टेशन रोड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलोदी के खेल मैदान में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह कोविड -19 की गाईडलाईन की पालना करते हुये सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया।

अतिरिक्त जिला कलक्टर फलोदी हाकम खान ने 9 बजे ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर समारोह अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान, एएसपी फलोदी दीपक कुमार शर्मा, एसडीएम यशपाल आहुजा, जिला परिवहन अधिकारी गणपत पूनड़, जिला उधोग केंद्र फलोदी की महाप्रबंधक श्रीमती अंजुला आसदेव, सीबीईओ मदनलाल सुथार, थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह जाखड़, मंडी सचिव जयकिशन विश्नोई, ईओ अनिल कुमार विश्नोई, प्रधानाचार्य भवानीसिंह आशिया, हरीकिशन व्यास, पार्षद दीनदयाल जोशी, ओमप्रकाश सोनी, आबिद खिलजी, हरेंद्र सिंह रणीसर, प्रदीप भार्गव, सत्यनारायण गुचिया, छोटूलाल जीनगर, परिवहन निरीक्षक भंवरलाल चौधरी, सवाईसिंह राजपुरोहित, विशंभर थानवी, अश्विनी जोशी, बाबूलाल गंढेर सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
 इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुये विचार व्यक्त करते हुये मुख्य अतिथि एडीएम हाकम खान ने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुये जाति, धर्म तथा क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर देश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।आपने कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा सोशल एक्टिविस्टों की सराहना की।इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा देश भक्ति से ओत - प्रोत कार्यक्रम पेश किये गये।नगर पालिका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया।कार्यक्रम का संचालन सवाई सिंह राजपुरोहित एवं विशंभर थानवी ने किया।