Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष व्यास ने किया ध्वजारोहण

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल  फलोदी उपखंड मुख्यालय पर नगर पालिका के पास गौरव पथ पर स्थित ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी फलोदी के कार्यालय में शनिवा...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल 
फलोदी उपखंड मुख्यालय पर नगर पालिका के पास गौरव पथ पर स्थित ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी फलोदी के कार्यालय में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी फलोदी के अध्यक्ष एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई।

इस अवसर पर नगर पालिका फलोदी के अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान, वरिष्ठ नेता हरीकिशन व्यास, पार्षद अशोक कुमार बोहरा, हरेंद्रसिंह रणीसर, ओमप्रकाश सोनी, श्रीमती चांदनी देवी मेघवाल, अशोक कुमार मेघवाल, दिलीप कुमार चौहान, पार्षद दीनदयाल जोशी, छोटूलाल जीनगर, घीसूलाल चौरड़िया, प्रदीप भार्गव, सुशील भार्गव, भंवरलाल सांसी, पूर्व पार्षद गोपाल जीनगर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। इससे पूर्व कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा महात्मा गांधी, दीपचंद छंगाणी, जयनारायण व्यास, मोहन छंगाणी एवं डाॅ.अम्बेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्पाजंली अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।