Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

एक पेड़ से सौ लोग रहते है स्वस्थ्य- एडीजे सोनी

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल  फलोदी उपखंड मुख्यालय पर रविवार को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार कस्बे में किले ...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल 
फलोदी उपखंड मुख्यालय पर रविवार को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार कस्बे में किले के पीछे स्थित छंगाणियों की बगेची में तालुका विधिक सेवा समिति फलोदी के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन एडीजे फलोदी मोहनलाल सोनी के मुख्य आतिथ्य में किया गया है।
इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुये एडीजे मोहनलाल सोनी ने कहा कि एक पेड़ 100 लोगों के जीवन को स्वस्थ और दीर्घायु बनाता है। आप प्रतिदिन 10 मिनट का समय पौधों को दीजिये बदले में पौधे आपको व आपके परिवार को भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन देगें जिससे आपका जीवन आरोग्यता के साथ दीर्घकालीन भी होगा।
सोनी ने इस अवसर पर  व्यक्ति एक पेड़ लगाने का संदेश दिया। इस मौके पर न्यायिक मजिस्ट्रेट लोकेश मीणा ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग एवं महामारियों से बचाव में पेड़ो की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। किशोर न्याय बोर्ड के राज्य सदस्य,  भू-जल वैज्ञानिक एवं पुष्करणा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश छंगाणी ने प्रकृति के सरंक्षण में पेड़ो की भूमिका पर रोशनी डाली। एडवोकेट भंवरलाल जोशी ने कहा कि प्रतिदिन कुछ समय पेड़ के नीचे बैठने से आरोग्यता बढ़ती है। कोविड -19 संक्रमण से गुजरे विनोद छंगाणी ने कहा कि आने वाली पीढी को स्वस्थ पर्यावरण मिले इसके लिये पौधरोपण करना जरूरी है।
अगर हमनें पौधे नही लगाये तो भविष्य में पीठ पर हमें ऑक्सीजन का सिलेंडर बांधना पड़ेगा। कार्यक्रम का संचालन ट्री बैंक के जिला समंवयक जितेन्द्र छंगाणी ने किया। इस अवसर पर एडीजे मोहनलाल सोनी तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट लोकेश मीना ने पौधरोपण के साथ पौधे वितरित भी किये। इस अवसर पर न्यायालय के रीडर सुनील बोहरा, वृक्ष मित्र संस्थान के अध्यक्ष बृजमोहन बोहरा, झूम्बरलाल जोशी, न्यायिक कर्मचारी मनोहर सिंह,शिक्षक जितेन्द्र जोशी, राकेश छंगाणी, जगदीश महाराज, महेश पुरोहित, रवि खत्री, किशन व्यास, नारायण खत्री, हितेश छंगाणी, महेश जोशी, लाला हिन्दू, शेरू छगांणी ने भी पौधरोपण किया। तालुका विधिक सेवा  समिति द्वारा पदमसिंह भोमिया के मंदिर के पास भी पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर 70 पौधे निशुल्क वितरित  किये गये।