Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

श्री नारायणी माता पौधरोपण महाअभियान जारी

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल  फलोदी कस्बे में सैन युवा समिति फलोदी के तत्वावधान में श्री  नारायणी माता पौधरोपण अभियान जन सहयोग से जोरों पर...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल 
फलोदी कस्बे में सैन युवा समिति फलोदी के तत्वावधान में श्री  नारायणी माता पौधरोपण अभियान जन सहयोग से जोरों पर चल रहा है।

सैन युवा सेवा समिति फलोदी के कोषाध्यक्ष अनिल कुमार चौहान एवं उपाध्यक्ष जगदीश पंवार ने बताया कि सैन युवा समिति समिति द्वारा चलाये जा रहे श्री नारायणी पौधरोपण अभियान के तहत मंगलवार को इन्द्रा काॅलोनी स्थित नारायणी माता मंदिर परिसर फलोदी में पौधरोपण किया गया। अब तक श्री नारायणी माता पौधरोपण अभियान के तहत फलोदी क्षेत्र में 700 से अधिक पौधे लगाये जा चुके है, चौहान ने बताया कि इस अभियान के तहत जो पौधे लगाये गये है उनको 31जनवरी 2021 तक पनपा लेते है तो समिति द्वारा उनको उत्कृष्ट सम्मान के साथ सम्मानित किया जायेगा।
सैन युवा समिति फलोदी ने फलोदी क्षेत्र के सभी समाज बंधुओं से श्री नारायणी माता पौधरोपण अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया है।