Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

विधायक विश्नोई ने की सिपाहियों का ग्रेड पे बढाने की मांग

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल  फलोदी विधानसभा क्षेत्र के विधायक पब्बाराम विश्नोई ने मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भे...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल 
फलोदी विधानसभा क्षेत्र के विधायक पब्बाराम विश्नोई ने मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भेजकर राजस्थान पुलिस में कार्यरत पुलिस कांस्टेबलों का ग्रेड पे बढाने की मांग करते हुये इसे 2400 से 3600 करने की मांग की है।

विधायक विश्नोई ने बताया पुलिस विभाग की सबसे अहम कड़ी के रूप में पुलिस कांस्टेबल विपरित परिस्थितियों में भी सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़े रहकर चौबीसों घंटे लगातार अपनी ड्यूटी करते है। पिछले 6 माह से चल रहे कोविड -19 में भी पुलिस कांस्टेबलों ने बहुत ही सराहनीय सेवायें दी है।
पुलिस बल में सबसे ज्यादा फील्ड ड्यूटी कांस्टेबल ही कर रहे है, लेकिन इनका ग्रेड पे सबसे कम है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में करीब 80 हजार से ज्यादा पुलिस कांस्टेबल द्वारा अनुशासित तरीके से पिछले लंबे समय से अपना ग्रेड पे बढाने की मांग की जा रही है इसलिये इनकी न्यायोचित मांग पर कार्रवाई करते ग्रेड पे बढाया जाना चाहिये। उल्लेखनीय है कि पुलिस कांस्टेबलों का ग्रेड पे बढाने की मांग को लेकर अब तक करीब 100 से ज्यादा विधायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिख चुके है।