Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

अगस्त क्रांति दिवस पर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल  फलोदी कस्बे में जोधपुर चौराहे पर स्थित अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय फलोदी में अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल 
फलोदी कस्बे में जोधपुर चौराहे पर स्थित अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय फलोदी में अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार राजस्थान सरकार एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति जोधपुर के तत्वधान में प्रदेश भर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वे जयंती वर्ष पर 9 से 15 अगस्त तक अगस्त क्रांति के रूप में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमो की श्रृंखला के प्रथम दिन अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय फलोदी में पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा गठित महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति जोधपुर के जिला समन्वयक शिवकरण सैनी,अतिरिक्त जिला कलक्टर फलोदी हाकम खान, उपखंड अधिकारी यशपाल आहुजा, फलोदी संयोजक संजय जोशी,सह संयोजक रावलचंद माली,कांग्रेस अध्यक्ष राजेश जाखड़,शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कालूराम मेघवाल,शिक्षक नेता आरसी जाखड़, पार्षद घीसूलाल चौरड़िया,अशोक कुमार माली सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुये करते हुये जिला समंवयक शिवकरण सैनी ने अगस्त क्रांति दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के रूप में आजादी की अंतिम जंग का ऐलान किया था, 9 अगस्त को मुबंई के अगस्त क्रांति मैदान से इसकी शुरुआत की गई थी।