Page Nav

HIDE
Friday, June 20

Pages

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

माली विकास संस्थान की कार्यकारिणी का विस्तार

Bap New s: (अशोक कुमार मेघवाल) माली विकास संस्थान फलोदी की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। माली विकास संस्थान फलोदी के अध्यक्ष राणुला...

Bap News:(अशोक कुमार मेघवाल)
माली विकास संस्थान फलोदी की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। माली विकास संस्थान फलोदी के अध्यक्ष राणुलाल सोंलकी की अध्यक्षता में बगतु बाग फलोदी परिसर में आयोजित हुई साधारण सभा की बैठक में सर्व सहमति से मदनलाल पंवार को उपाध्यक्ष, मदनलाल परिहार को कोषाध्यक्ष तथा कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर भोमराज परिहार, गुमान सोंलकी, रावलचंद्र पंवार, कंवरलाल पंवार, हरीश सोंलकी, पूनमचंद पंवार एवं संतोष पंवार को मनोनीत किया गया है। इस दौरान सामूहिक विवाह आयोजित करवाने, तकनीकी शिक्षा को बढावा देने, मृत्यु भोज तथा अन्य सामाजिक कुरीतियों को रोकने तथा समाजोत्थान के मुद्दों पर विचार- विमर्श कर कार्य योजना बनाई गई। इस अवसर पर भैरूलाल परिहार, रमणलाल परिहार, जसराज सांखला, विजय कुमार माली, श्यामलाल सोंलकी, राजेंद्र पंवार सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। बैठक का संचालन संस्थान के सचिव जगदीश पंवार ने किया। अंत में अध्यक्ष राणुलाल सोंलकी ने आभार व्यक्त किया।