Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

कोरोना से बचाव के लिये जागृति अभियान जारी

Bap New s:   (अशोक कुमार मेघवाल) फलोदी नगर पालिका क्षेत्र में के विभिन्न वार्डो में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं गांधी जीव...

Bap News: (अशोक कुमार मेघवाल)
फलोदी नगर पालिका क्षेत्र में के विभिन्न वार्डो में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं गांधी जीवन दर्शन समिति जोधपुर के संयोजक शिवकरण सैनी के निर्देशानुसार कोरोना जागरूकता अभियान का संचालन गांधी जीवन दर्शन समिति जोधपुर शाखा फलोदी के सह संयोजक रावलचंद माली द्वारा किया जा रहा है। माली पिछले एक सप्ताह से फलोदी के विभिन्न वार्डो में डोर टू डोर जन सम्पर्क कर नागरिकों को कोरोना से बचाव के लिये जागरूक करने के साथ जन जागृति अभियान से संबंधित पोस्टर्स इत्यादि भी बांट रहे है।