Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

कर्मचारी हितों को सुरक्षित रखने के लिये संगठित होना जरूरी- राजपुरोहित

Bap New s:   (अशोक कुमार मेघवाल) जोधपुर  विद्युत  वितरण निगम लिमिटेड डिस्कॉम में कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान तथा  विद्युत  दुर्घटन...

Bap News: (अशोक कुमार मेघवाल)
जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड डिस्कॉम में कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान तथा विद्युत दुर्घटनाओं के संबंध में जोधपुर विद्युत वितरण वितरण निगम श्रमिक संघ शाखा फलोदी द्वारा बुधवार को जिलाध्यक्ष करणसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में प्रबंध निदेशक जोधपुर डिस्काॅम के नाम सहायक अभियंताओ के माध्यम से पूर्व में दिये गये मांग पत्रों पर सकारात्मक परिणाम नही आने पर रोष व्यक्त किया गया। 

संगठन के जिलाध्यक्ष राजपुरोहित ने बताया कि विद्युत दुर्घटनाओं पर निगम प्रशासन की गलत नीतियों तथा दोषियों को बचाने के कारण निगम में कार्यरत कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। कर्मचारियों का काटा गया वेतन वापस देने तथा कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की मांगे प्रमुख है। 
इस अवसर पर कैलाश विश्नोई, धर्मेंद्र चौहान, हरीश वर्मा, हनुमान खिलेरी, नारायण मेघवाल, सीमा यादव, मोतीलाल व्यास, खुशान्त, सुनील प्रजापत, फिरोज खान, अनिल शर्मा संदीप डेलू, गुड्डा मीणा, सोमन चांडक पारस गुप्ता सहित अन्य कई कर्मचारी उपस्थित थे।