Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

शहीद जवानों को श्रद्धांजली अर्पित कर,बलिदान को याद किया

Bap New s:  ( अशोक कुमार मेघवाल ) फलोदी उपखंड मुख्यालय पर नागौर रोड आदर्श नगर पालिका उधान में भारतीय जनता पार्टी फलोदी  जिला शाखा एव...

Bap News: (अशोक कुमार मेघवाल )
फलोदी उपखंड मुख्यालय पर नागौर रोड आदर्श नगर पालिका उधान में भारतीय जनता पार्टी फलोदी  जिला शाखा एवं फलोदी शहर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में भारत-चीन सीमा पर चीनी सैनिकों के हमले में घायल हुये शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गई।
इस अवसर पर फलोदी भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला, वरिष्ठ नेता राधाकिशन थानवी, पार्षद रमेश थानवी, जिला प्रतिनिधि रतन मेघवाल, शहर मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष माधुसिंह देवड़ा, विक्रमादित्य सिंह आमला, पप्पूराम जाणी, जेपी बोहरा,  भाजयुमो अध्यक्ष शिवम व्यास, मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह राजपुरोहित, पार्षद नरेंद्र सिंह शेखावत, शिव पंचारिया, हरीश छंगाणी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद जवानों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी तथा दो मिनट का मौन रखा। इसी प्रकार कस्बे के जीनगर मौहल्ले में गणमान्य नागरिकों द्वारा श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व पार्षद फूसाराम राठौड़, चंद्रप्रकाश कन्नोजिया, कांग्रेस महासचिव हितेश थानवी, भूरा व्यास, सुनील व्यास, हरीश दवे, शिव पंचरिया, मुरली सोंलकी, भोमराज पुरोहित, नवीन व्यास, मोती सौंलकी, सुनील व्यास आदि ने शहीदों की तस्वीर पर पुष्पांजली अर्पित की तथा उन्हें याद किया।