Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

विद्युत श्रमिक महासंघ की बैठक सम्पन्न

Bap New s:  राजस्थान विधुत श्रमिक महासंघ के निर्देशानुसार जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ जोधपुर की बैठक महासंघ के महामंत्री विजय सिंह...

Bap News: राजस्थान विधुत श्रमिक महासंघ के निर्देशानुसार जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ जोधपुर की बैठक महासंघ के महामंत्री विजय सिंह बघेला, डिस्कॉम अध्यक्ष मोहनलाल माली, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामकरण रियाड़ के मार्गदर्शन में कोरोना के कारण विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से सम्पन्न हुई। 

बैठक में डिस्कॉम महामंत्री लवजीत पंवार, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र छंगाणी, जिलावृत अध्यक्ष करण सिंह राजपुरोहित ने भी मार्गदर्शन किया। बैठक में प्रेमसिंह कच्छवाहा, जिलावृत महामंत्री सजंय टाक, समुन्द्र सिंह उठवालिया, पुखराज विश्नोई, जितेंद्र जाखड़, रमाकांत गौड़ आदि ने विचार व्यक्त करते हुये कर्मचारियों की समस्याओं पर प्रकाश डाला।
बैठक में नेताराम माली वासुदेव मेघवाल, रामकिशोर, मोहम्द फारुख, अजय कुमार एवं जिलावृत की समस्त कार्यकरिणी ने भाग लिया। बैठक में राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ डिस्कॉम में कार्यरत कर्मचारियों के लिये केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों पर चर्चा करते हुये सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों पर विरोध प्रकट किया गया तथा साथ ही कर्मचारियों की डिस्काॅम स्तरीय 28 सूत्रीय मांग पत्र को निस्तारण करवाने के लिए सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर आंदोलन की चेतावनी निगम प्रशासन को दी।
बैठक का संचालन इंद्रसिंह राजपुरोहित बिलाड़ा ने किया तथा महामंत्री संजय टाक ने आभार व्यक्त किया।
फलोदी से अशोक कुमार मेघवाल की रिपोर्ट