Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

व्यास भाजपा युवा मोर्चे अध्यक्ष मनोनीत

व्यास का स्वागत करते हुए Bap New s:  भारतीय जनता पार्टी फलोदी के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध...

व्यास का स्वागत करते हुए
Bap News: भारतीय जनता पार्टी फलोदी के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष माधुसिंह देवड़ा ने फलोदी शहर युवा मोर्चा अध्यक्ष पद पर युवा भाजपा कार्यकर्ता शिवम व्यास को मनोनीत किया है। इस अवसर पर जिला कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष माधुसिंह देवड़ा, फलोदी शहर मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, युवा नेता जयप्रकाश बोहरा, रतन मेघवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तरूण शर्मा, शिव कुमार व्यास, पप्पूराम जाणी सहित अन्य कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर दर्जनों युवाओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा नव नियुक्त युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवम व्यास को मालायें पहनाकर बधाई दी गई। फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई ने भी नव नियुक्त अध्यक्ष शिवम व्यास को बधाई दी गई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष माधुसिंह देवड़ा ने बताया कि व्यास की नियुक्ति भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी तथा जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला के निर्देशानुसार की गई है।

फलोदी से अशोक कुमार मेघवाल की रिपोर्ट