Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

शेखावत ने किया नागाणाराय गौशाला का निरीक्षण,रेलवे स्टेशन यार्ड में लगाये पौधे

Bap New s:  केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शुक्रवार को जोधपुर संसदीय क्षेत्र के शेरगढ़, लोहवट विधानसभा क्षेत्र के देचू, ज...

Bap News: केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शुक्रवार को जोधपुर संसदीय क्षेत्र के शेरगढ़, लोहवट विधानसभा क्षेत्र के देचू, जेठानिया, गुमानपुरा तथा मंडला क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात के बूथ सम्पर्क अभियान के कार्यक्रमो में शामिल हुये।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना। मंत्री शेखावत ने देचू में नागाणाराय गौशाला का भी अवलोकन किया। गोशाला की समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश  दिये। इसके बाद बाबा रामदेव शिक्षण संस्थान मंडला में बूथ सम्पर्क अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई और कहा कि केंद्र  सरकार ने छ साल में स्वर्णिम इतिहास रचा है। फलोदी भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल के नेतृत्व में आयोजित बूथ सम्पर्क कार्यक्रमों में सवाईसिंह इंदा, जसवंत सिंह इंदा, रणोसा प्रतापसिंह, करणसिंह गोगादेव सहित भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुये।

शेखावत ने रेलवे स्टेशन के यार्ड क्षेत्र में पौधे लगाये 
शेरगढ दौरे के लिये रवाना होने से पहले जोधपुर रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे यार्ड के पास केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को पौधे लगाये। भाजपा के संभाग मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया ने बताया कि गर्मी का मौसम चरम पर है। दिनो-दिन तापमान बढ़ रहा है। सभी जीव जंतु गर्मी से त्रस्त है। ऐसे में इन जीव जंतुओं के लिये गर्मी में पेड़ो की छांव राहत देने वाली होती है। शेरगढ़ दौरे पर जाने से पहले जोधपुर रेलवे स्टेशन के रेलवे यार्ड के पास केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश सुराणा, दिनेश चौधरी तथा संगठन के अन्य पदाधिकारियों तथा रेलवे अधिकारियों के साथ पौधारोपण किया।
केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अमलतास और बेलपत्र के औषधीय गुणों से युक्त पौधे लगाये। इस अवसर पर फलोदी भाजपा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष मनोहर पालीवाल,  पूर्व जिला मंत्री विजय राजोरिया, जसवंत सिंह इंदा, डीआरएम आशुतोष पंत सहित अनेक रेलवे के अधकारी मौजूद रहे।
फलोदी से अशोक कुमार मेघवाल की रिपोर्ट