Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

डिजिटल प्लेटफार्म पर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन

Bap New s:  ( अशोक कुमार मेघवाल ) भारतीय जनता पार्टी जोधपुर उतर,शहर मंडल फलोदी एवं फलोदी पश्चिम मंडल का   कार्यकर्त्ता सम्मेलन डिजिटल ...

Bap News: (अशोक कुमार मेघवाल )
भारतीय जनता पार्टी जोधपुर उतर,शहर मंडल फलोदी एवं फलोदी पश्चिम मंडल का   कार्यकर्त्ता सम्मेलन डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से बुधवार को सम्पन हुआ। कार्यकम में फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत ने कोविड-19 महामारी के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा किये गये सेवा कार्यो की समीक्षा कर उनके द्वारा किये गये कार्यों को सराहा।
कुमावत ने फलोदी विधायक पब्बाराम बिश्नोई द्वारा किये गये किट वितरण एवं अन्य सेवा कार्यो की सराहना की। भाजपा   जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा जिला क्षेत्र का सम्पूर्ण वृत पेश करते हुये कार्यकर्ताओं के कार्यो की तारीफ की।  उहोंने संगठन की गतिविधियों को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने एवं केंद्र सरकार की 6 साल की उल्लेखनीय उपलब्धियों को जनता के बीच जाकर बताने और राज्य को केंद्र द्वारा दी गई। सहायता को जनता के समक्ष रखने का भी आह्वान किया।सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल ने की।
मुख्य वक्ता विधायक निर्मल कुमावत एवं पब्बाराम बिश्नोई थे। इस अवसर पर जोधपुर देहात दक्षिण के जिलाध्यक्ष जगराम बिश्नोई ने भी भी विचार व्यक्त किये। वेबिनार में जिला प्रतिनिधि रतन मेघवाल, ओम बोहरा, जानकीलाल शर्मा, श्रीमती गवरा देवी व्यास, तरुण शर्मा, शहर अध्यक्ष दिलीप शर्मा, फलोदी पश्चिम मंडल अध्यक्ष हरनारायण पालीवाल, मदन पालीवाल, अमृतलाल पालीवाल, पप्पूराम जाणी सहित अन्य कई भाजपाई शामिल हुये। वेबिनार प्रभारी शिव कुमार व्यास तथा आईटी  विभाग जोधपुर देहात उत्तर के प्रभारी सुनील बुरड़ ने आभार व्यक्त किया।