Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

इंसिडेंट कंमाडर आहुजा ने दुकानदारों पर लगाया जुर्माना

Bap New s:  फलोदी उपखंड मुख्यालय पर गुरूवार को इंसिडेंट कंमाडर यशपाल आहुजा ने फेस मास्क नही लगा होने पर विभिन्न लोगो पर जुर्माना लगाया।दुकान...

Bap News: फलोदी उपखंड मुख्यालय पर गुरूवार को इंसिडेंट कंमाडर यशपाल आहुजा ने फेस मास्क नही लगा होने पर विभिन्न लोगो पर जुर्माना लगाया।दुकानों में होने वाली भीड़ में एक भी व्यक्ति के फेस मास्क नही लगा होने की रोज-रोज मिल रही शिकायतों से परेशान एसडीएम यशपाल आहुजा गुरुवार को स्वयं बाजार में निकले और कार्यवाही को अंजाम दिया।
बगैर मास्क पहने भीड़
इससे बाजार में हडकंप मच गया। दोपहर करीब एक बजे आहुजा ने नगरपालिका कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों के साथ जयनारायण व्यास सर्किल से भैय्या नदी चौक तक दुकानों और राह चलते वाहन चालकों का निरीक्षण किया। उन्होंने मोटर साइकिल पर एक से अधिक जनों के बैठने, मास्क नही लगाने और दुकान में बैठकर मालिक द्वारा मास्क नही लगाने, ग्राहकों द्वारा मास्क नही लगाये जाने पर जुर्माना लगाया और राशि वसूल की। सोशल डिस्टेंसिग का पालन नही करने, फेस मास्क नही लगाने पर 33 सौ रूपये जुर्माना वसूला गया। इस अवसर सुरेश बिस्सा,प्रेम गुचिया आदि कार्रवाई में शामिल रहे।
 फलोदी से अशोक कुमार मेघवाल की रिपोर्ट