Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

होमगार्ड जवानों को बांटी इम्यूनिटी बूस्टर एवं अन्य सामग्री

Bap New s:  ( अशोक कुमार मेघवाल ) फलोदी उपखंड मुख्यालय पर नगर पालिका के पास स्थित दीनदयाल थानवी बालोधान में पुलिस महानिदेशक होमगार्ड र...

Bap News: (अशोक कुमार मेघवाल )
फलोदी उपखंड मुख्यालय पर नगर पालिका के पास स्थित दीनदयाल थानवी बालोधान में पुलिस महानिदेशक होमगार्ड राजीव दासौत के प्रयासों से उपलब्ध हुई इम्यूनिटी मेडिसिन बूस्टर तथा फेस मास्क, रोग प्रतिरोधक स्वजवहर चूर्ण, सेनेटाईजर आदि का वितरण होमगार्ड जोधपुर के कंमाडेट महेंद्र सिंह के निर्देशन में गृह रक्षा उप केंद्र फलोदी के प्रभारी विरमाराम द्वारा किया गया। 
फलोदी होमगार्ड शाखा अध्यक्ष मूलचंद सैन ने बताया कि होमगार्ड जवानों ने कोविड-19,यातायात नियंत्रण, हाई रिस्क जोन में लगातार ड्यूटी तथा बोर्ड परीक्षाओं को सम्पन करवाने में उल्लेखनीय योगदान दिया गया है। इस अवसर पर होमगार्ड जवानों को कोविड-19 से बचाव के लिये आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया। इस अवसर पर मूलचंद सैन, राजेश पंवार,  कन्हैयालाल लीलड़, ललित सोनी, दिलीप रंगा सहित अन्य कई होमगार्ड जवान उपस्थित थे। अंत में फलोदी होमगार्ड शाखा के अध्यक्ष मूलचंद सैन ने डीजी होमगार्ड राजीव दासौत तथा कंमाडेट महेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया।