Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

गौवंश के लिये हरे चारे की व्यवस्था में जुटी हुई है टीम

 
Bap News: फलोदी उपखंड मुख्यालय पर एवं आस पास के विभिन्न क्षेत्रों में बेसहारा तथा निराश्रित गौवंश के लिये हरा उपलब्ध करवाने में सेवा भावी युवाओं की टीम दिन-रात जुटी हुई है। फलोदी कस्बे तथा आसपास के गांवों में प्रतिदिन एक गाडी हरा चारा मंगवाकर गौवंश को खिलाया जा रहा है। यह कार्य पिछले 43 दिनों से लगातार चल रहा है। परम गौ भक्त सागरिया बाबा के सांनिध्य में चल रहे इस इस महाअभियान में पालिकाध्यक्ष पन्नालाल व्यास, गिरीराज व्यास, पूर्णप्रकाश व्यास ,रमेश थानवी, श्रीवल्ल्भ बोहरा, झूमरलाल जोशी, भगत जोशी, पवन व्यास, आंनद थानवी, अशोक सखी, बाबूजी चांडक, जयराम गज्जा, ढढजी टरू, विजय पालीवाल सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक एवं युवा जुटे हुये है।
गौ प्रेमी गिरीराज व्यास ने बताया कि हरा चारा इस समय पशुओं के लिये बहुत ही जरूरी है। शहरी क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्र में करीब 3 हजार पशुओ को चारा खिलाया जा रहा है। इस कार्य में भामाशाह भी उत्साह के साथ सहयोग कर रहे है। पालिकाध्यक्ष पन्नालाल व्यास, एडीएम हाकम खान,  इंसिडेंट कंमाडर यशपाल आहुजा, कांग्रेस नेता महेश व्यास सहित अन्य कई गणमान्य नागरिकों ने गौवंश के लिये चल रहे इस इस महाअभियान की सराहना की है। गौवंश के इस सेवा कार्य में मुबंई, मद्रास, दुबई,जोधपुर आदि के भामाशाह सहयोग कर रहे है।

फलोदी से अशोक कुमार मेघवाल की रिपोर्ट