Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

फलोदी आगमन पर कैबिनेट मंत्री बीडी कल्ला का अभिनंदन किया

Bap New s:  ( अशोक कुमार मेघवाल ) फलोदी उपखंड मुख्यालय पर बुधवार को फलोदी दौरे पर आये ऊर्जा एवं जलदाय विभाग के कैबिनेट मंत्री डाॅ.बीडी...

Bap News: (अशोक कुमार मेघवाल )
फलोदी उपखंड मुख्यालय पर बुधवार को फलोदी दौरे पर आये ऊर्जा एवं जलदाय विभाग के कैबिनेट मंत्री डाॅ.बीडी कल्ला का कांग्रेस नेता महेश व्यास एवं नगर पालिका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। 

इस अवसर पर जलदाय विभाग एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों से उन्होंने पानी एवं बिजली की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कांग्रेस नेता महेश व्यास ने बताया कि फलोदी की विधुत व्यवस्था को देखते हुये विभाग में एफआरटी टीम की जरूरत है जिससे फलोदी की विधुत व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके। आपने जलदाय विभाग में भी लंबे समय से रिक्त पड़े पदो को भरने की भी आवश्यकता जताई। 
डाॅ.बीडी कल्ला ने संबंधित उच्चाधिकारियों को इन समस्याओं का प्राथमिकता से निवारण करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर फलोदी एसडीएम यशपाल आहुजा, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अनिल विश्नोई, सहायक अभियंता मोहनराम, जयकिशन सुथार, मनोज कुमार, मेहबूब खान, मेघराज कल्ला, अशोक व्यास, मनोज बोहरा, नरेश व्यास, कैलाश सुथार, आबिद खान, सत्यनारायण गुचिया, ओमप्रकाश सोनी, प्रजेश जैन, पहाड़ सिंह, मनोज पुरोहित, रवि व्यास, कासम खान, गिरिराज, रामू माली सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।