Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

बिलाड़ा से लापता हुए अधिवक्ता का शव सोजत क्षेत्र में एक प्राचीन बावड़ी में मिला, हत्या की आंशका

अधिवक्ता हमेशा पहने रहते थे एक किलो सोने के आभूषण


  • अधिवक्ता हमेशा पहने रहते थे एक किलो सोने के आभूषण
Bap news: जोधपुर जिले के बिलाड़ा से बुधवार दोपहर को लापता हुए अधिवक्ता नारायण सिंह राठौड़ का शव आज गुरुवार को पाली जिले के सोजत क्षेत्र के एक तालाब से बरामद किया गया है। शव के दोनों पांव बंधे हुए है। इससे पहले उनकी कार पूरी तरह से जली हुई मिली थी। हमेशा सोने के गहनों से लकदक रहने वाले इस अधिवक्ता की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

बिलाड़ा निवासी अधिवक्ता नारायण सिंह राठौड़ हमेशा करीब एक किलोग्राम वजनी सोने के गहने पहने रखते थे। कल दोपहर उन्हें लोगों ने बिलाड़ा से अटबड़ा की तरफ जाते देखा था। इसके बाद चावंडियां के समीप उनकी कार पूरी तरह से जली हुई मिली। उनके मोबाइल पर लगातार घंटी जा रही थी, लेकिन कोई उसे उठा नहीं रहा था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही स्वयं के स्तर पर उनकी व्यापक खोजबीन शुरू की थी। आज शुक्रवार सुबह सोजत पुलिस को किसी ने वहां के एक प्राचीन तालाब में एक शव पड़ा होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को बाहर निकलवाया।


शव की पहचान अधिवक्ता नारायण सिंह के रूप में हुई। उनके शव के दोनों पांव रस्सी से बांधे हुए थे। ऐसा माना जा रहा है कि हत्यारों ने उनकी हत्या कर शव को इस तालाब में फेंक दिया और कार को आग लगा दी। पुलिस उनके परिचितों से बातचीत कर हत्यारों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।