Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पूर्व पालिकाध्यक्ष बोहरा के पुत्र का निधन, कस्बे में छाई शोक की लहर

Bap New s:  नगर पालिका मंडल फलोदी की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती लीला बोहरा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ओम बोहरा के बड़े पुत्र जयप्रकाश बोहरा का (40) ब...

Bap News: नगर पालिका मंडल फलोदी की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती लीला बोहरा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ओम बोहरा के बड़े पुत्र जयप्रकाश बोहरा का (40) बुधवार रात को जोधपुर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। मिलनसार एवं हंसमुख स्वभाव के धनी जयप्रकाश बोहरा मुम्बई में बिजनेस करते थे। अभी लाॅकडाउन अवधि में परिवार सहित फलोदी आये हुये थे। 
स्वर्गीय जयप्रकाश बोहरा
पिछले कुछ दिनों से वे बीमार थे। उनका जोधपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां पर बुधवार रात को उनका आकस्मिक निधन हो गया।बोहरा के निधन का समाचार सुनते ही फलोदी कस्बे में शोक की लहर छा गई। गुरूवार सुबह लटियालपुरा स्कूल के पास स्थित ब्रहमबाग में स्वर्गीय बोहरा का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
बोहरा के आकस्मिक निधन पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, विधायक पब्बाराम विश्नोई, पूर्व चीफ कमिश्नर केआर मेघवाल, पूर्व विधायक ओम जोशी, पालिकाध्यक्ष पन्नालाल व्यास, कांग्रेस नेता महेश व्यास, कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल, वरिष्ठ नेता राधाकिशन थानवी, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कमला थानवी, एडवोकेट सिंकदर घोसी, प्रवीण सिंह रणीसर, गोरधन जयपाल, मनोज पुरोहित, अशोक कुमार मेघवाल, हाजी उमरदीन, माणकलाल सुथार, भाजपा नेता विक्रमादित्य सिंह आमला, गिरधर सिंह जालोड़ा, माधुसिंह देवड़ा, समाज सेवी अजय व्यास, मांगीलाल देवड़ा, पार्षद कुंजबिहारी बोहरा, ओम प्रकाश सोनी, सुनील सोनी, दिलेर सिंह भाटी, जानकीलाल शर्मा, ईओ अनिल कुमार विश्नोई, देवेंद्र थानवी, प्रकाश सैन, धीरज चौहान, अशोक सिंह राजपुरोहित, दिलीप शर्मा, जेपी बोहरा, जगदीश पालीवाल आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है। 
फलोदी से अशोक कुमार मेघवाल की रिपोर्ट