Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

श्रम कानूनों के बदलाव के विरोध में श्रमिकों का प्रदर्शन कल बुधवार को

Bap New s:  फलोदी भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर बुधवार को देश व्यापी विरोध प्रर्दशन किया जायेगा। राज्य सरकारों द्वारा श्रम कानूनों के निलंबन...

Bap News: फलोदी भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर बुधवार को देश व्यापी विरोध प्रर्दशन किया जायेगा। राज्य सरकारों द्वारा श्रम कानूनों के निलंबन और राजस्थान सरकार द्वारा श्रमिको के काम के घंटे 8 से बढ़ाकर 12 किये जाने तथा केंद्र सरकार द्वारा विद्युत कम्पनियों पर निजीकरण थोपने पर भारतीय मजदूर संघ और अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के आह्वान पर बुधवार को देश भर में मजदूरों द्वारा विरोध प्रर्दशन किया जायेगा।

जोधपुर विधुत वितरण निगम श्रमिक संघ सबंध भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष करणसिंह राजपुरोहित ने बताया की कोविड- 19 की आड़ में विभिन्न राज्य सरकारे तथा केंद्र सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिये देश में मजदूरों को शोषण से बचाने हेतु लागू श्रम कानूनों को निलम्बित कर दिया है। जिसके चलते मजदूर वर्ग में घोर असंतोष है। भारतीय मजदूर संघ श्रम कानूनों के इस निलंबन पर बुधवार को  पूरे देश में मुंह पर काला मास्क बांध कर फिजिकल दूरी बनाते हुये प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन जिलाधिकारी को देगें। इस दिन सभी कार्यालयों में भी भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता विरोध स्वरुप काला फेस मास्क लगा कर अपनी ड्यूटी करेंगे।

                  फलोदी से अशोक कुमार मेघवाल की रिपोर्ट