Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

वरिष्ठ नेता भंवरलाल शर्मा को दी श्रद्धांजली

Bap New s:  भारतीय जनता पार्टी फलोदी के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला के सांनिध्य में रविवार को भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं जनसंघ के...

Bap News: भारतीय जनता पार्टी फलोदी के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला के सांनिध्य में रविवार को भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं जनसंघ के संस्थापक  सदस्य भंवरलाल शर्मा के निधन पर  भाजपा शहर मंडल फलोदी की तरफ से श्रद्धांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

 फाइल फोटो : भंवरलाल शर्मा
इस अवसर पर फलोदी भाजपा अध्यक्ष दिलीप शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राधाकिशन थानवी, रमेश थानवी, हरीश छंगाणी हरीश दवे, शिव कुमार व्यास आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी प्रकार भाजपा जिला एवं देहात मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सभी बूथ तथा शक्ति केंद्रों पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा के निधन पर श्रद्धांजली कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल, मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह राजपुरोहित, धोकलराम विश्नोई, भंवरी कालीराणा, हेतराम, किसन पूनिया, बाबूराम भादू , रतनाराम तेतरवाल आदि ने अलग-अलग जगहो पर दो मिनट का मौन रखकर शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की। 

फलोदी से अशोक कुमार मेघवाल की रिपोर्ट