Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

दीप प्रज्वलित कर मनाई भगवान परशुराम जयंती

Bap News:  बाप क्षेत्र  के चाखू गांव में इस बार लाॅकडाउन के चलते भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती आज रविवार को सभी ने अपने अ...

Bap News: बाप क्षेत्र  के चाखू गांव में इस बार लाॅकडाउन के चलते भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती आज रविवार को सभी ने अपने अपने घरों में दीप प्रज्वलित करके मनाई। हरवर्ष की भांती इस वर्ष भी गांव के नख़त बन्ना के मंदिर पर भगवान् की तश्वीर के आगे घी का दीपक प्रज्वलित किया गया।

मनोज पंचारिया, फुसाराम पंचारिया, शिव पंचारिया व अशोक पंचारिया ने बताया कि विष्णु भगवान के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्म पुनर्वसु नक्षत्र में रात्रि के प्रथम पहर में हुआ था। हिन्दू पंचांग के वैशाख माह की शुक्ल पक्ष तृतीया को परशुराम जयंती मनाई जाती हैं।

इस बार वैश्विक महामारी की वजह से लॉक डाउन किया है। इस कारण विप्र समाज ने यह उत्सव दीप प्रज्जवलित करके मनाया। संध्याकालीन वेला में भगवान परशुराम का स्मरण कर कोरोना संकट काल से देश को मुक्त करने व सुख समृद्धि की कामना की गई।