Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

श्री खेतेश्वर जयंती पर फलोदी में निकाली गई विशाल वाहन रैली

बाप न्यूज/रमन दर्जी |  श्री खेतेश्वर जन्म कल्याण महोत्सव समिति फलोदी द्वारा समाज के संत प्रयागा नंद सरस्वती महाराज व जोगा नंद महाराज का मठ ...


बाप न्यूज/रमन दर्जीश्री खेतेश्वर जन्म कल्याण महोत्सव समिति फलोदी द्वारा समाज के संत प्रयागा नंद सरस्वती महाराज व जोगा नंद महाराज का मठ सोढो की ढाणी के सानिध्य में वाहन रैली का आयोजन किया गया। राजपुरोहित समाज के आराध्य देव व कुलगुरु श्रीखेतेश्वर भगवान रेली के मार्ग में रामनवमी महोत्सव समिति के अध्यक्ष मेघराज कल्ला के नेतृत्व में समाज के महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित खीचन को साफा व अमृत वाणी मंडल परिवार वेद भवन के द्वारा श्रीराम लॉकेट पहनाया गया। समस्त कार्यकारिणी सहित बिजलीघर के आगे भव्य पुष्प वर्षा व आइस्क्रीम वितरण किया गया।

होटल फोर्ट व्यू के आगे नगर परिषद के सभापति पन्नालाल व्यास, महेश व्यास द्वारा मशीन से पुष्प वर्षा करने के साथ लस्सी का वितरण किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव पंचारिया परिवार द्वारा पुष्प वर्षा व समाज बंधुओ द्वारा मोती महल के आगे प्रसाद, जय नारायण व्यास सर्कल द्वारा ठंडा दूध, नई सड़क पर शीतल पेय, मोहन छंगाणी नगर में आइस्क्रीम वितरण किया गया। रैली प्रातः 9 बजे का मार्ग आदर्श नगर स्थित हेडगेवार भवन के पास खेल मैदान से शुरू होकर नागौर रोड़, BMB स्वीट्स, नगर पालिका गोलाई, बिजली घर टेक्सी स्टैंड, रेलवे स्टेशन, राईकाबाग, त्रिपोलिया, लालनिवास, किले के आगे से फोर्ट व्यू होटल, नदी पार, लटियाल पूरा स्कूल, लटियाल मंदिर, लटियाल रोड़, सुभाष रोड़, भैया नदी, जवाहर प्याऊ, जय नारायण व्यास सर्कल, फलोदी कोर्ट, नई सड़क, नगरपालिका चौराहा, फलोदी पुलिस थाना, अंबेडकर सर्कल, टेलीफोन एक्चेंज, मोहन छंगाणी नगर से मॉडल स्कूल होते हुए राजपुरोहित समाज छात्रावास में दोपहर 1 बजे पहुंच कर संपन्न हुई। कार्यक्रम में बावड़ी सरपंच भेरू सिंह, संदीप सिंह राशिसर, गुमान सिंह खीचन, खुशाल सिंह खीचन, मांगू सिंह पलिना, शिव सिंह सियाराम बावड़ी, जसवंत सिंह खीचन थानक, डॉ. करन सिंह राजपुरोहित आदि कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। अंत में छात्रावास में सभी भामाशाहो का सम्मान किया गया। अध्यक्ष उम्मेद सिंह बावड़ी ने सभी समाज बंधुओ का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।