Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

फलोदी में परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

बाप न्यूज/फलोदी |  परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में फलोदी शहर में आज भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया ...


बाप न्यूज/फलोदीपरशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में फलोदी शहर में आज भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समिति के मीडिया प्रभारी करनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि जन्मोत्सव पर फलोदी शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सीनियर स्कूल के खेल मैदान से शुरू होकर जय नारायण व्यास सर्कल, जवाहर प्याऊ, भैया नदी, लटियाल माता मंदिर होते हुए शिवसर तालाब स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम, खेतेश्वर दाता, भृगु ऋषि, उष्ठवाहिनी आदि घोड़ों ऊंटों व वाहनों पर झाकियां सुसज्जित थी। शोभायात्रा का रास्ते में जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। शीतल पेय व आइस्क्रीम आदि की विभिन्न समाज बंधुओ द्वारा व्यवस्था की गई।

समिति अध्यक्ष नरेश व्यास, पूर्व सासंद नारायण पंचारिया, पूर्व सभापति पन्नालाल व्यास, सर्व समाज अध्यक्ष बृज मोहन बैणावत, विप्र फाउंडेडन अध्यक्ष मेघराज कल्ला, भाजपा नेता युद्धवीर सिंह विश्नोई, पीपीसी सदस्य महेश व्यास, भाजपा नेता रेवंत सिंह राजपुरोहित, अशोक व्यास, भोमराज गुचिया, श्यामसुंदर व्यास, नवीन व्यास, हरलाल सिंह राजपुरोहित कोलू, अमृत वाणी मंडल के चंपालाल पुरोहित, धन सिंह राजपुरोहित छोटी बावड़ी, जयराम गज्जा, भोमसिह सिया, सुनील व्यास, अशोक पालीवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव पंचारिया, शिव कुमार व्यास व अनामिका हर्ष थानवी सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष सर्व ब्राह्मण उपस्थित रहे।