Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

महिला शक्ति के आगे आने से देश तीव्र गति से बढ़ेगा : डॉ. सुनीता

बाप न्यूज | अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को बाप कस्बे स्थित ग्रामीण विकास विज्ञान समिति परिसर में स्वस्थ व समृद्ध महिला खुशहाल भारत ...

बाप न्यूज | अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को बाप कस्बे स्थित ग्रामीण विकास विज्ञान समिति परिसर में स्वस्थ व समृद्ध महिला खुशहाल भारत विषयक गोष्ठी का आयोजन महिला रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सुनीता तथा महिला सहायक कृषि अधिकारी कांता शर्मा की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की शुभारंभ उपस्थित महिलाओ का माला पहनाकर तथा संस्था द्वारा सम्मान कर किया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता ने महिलाओ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महिला अथवा मां कमजोर होगी तो उसकी संतान भी कमजोर होगी। माताओं में खून की कमी रहती है। कमी पूरी करने के लिए पोषण जरूरी है। बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की अपील भी की। सहायक कृषि अधिकारी कांता शर्मा ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। श्रीकांत भारद्वाज ने रोडवेज बस में महिलाओ को मिलने वाली सुविधा की जानकारी दी। सुपरवाइजर शिमला देवड़ा, कार्यक्रम समन्वयक भूराराम पंवार ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में 8 गांव की 75 महिलाओ ने भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के अंत में महिलाओ के बीच कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसमें विमला पवार विजेता रही। कलरा उपकेंद्र के सिहडा ग्राम में हुए कार्यक्रम में फील्ड सुपरवाइजर कमला भील, कॉडीनेटर संगीता इंदा, मानाराम, टीपू देवी, मीनाक्षी, मुन्नी, धापू, मोहनी, निरमा, केंकु देवी, सुशीला आदि मौजूद रही।