Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

एक बेहतर दुनिया के निर्माण के लिए महिलाओ का सम्मान जरूरी : बेगी सुखानी

  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर हुई गोष्ठी  बाप न्यूज | 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर टोकला ग्राम में...

 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर हुई गोष्ठी 

बाप न्यूज | 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर टोकला ग्राम में ग्रामीण विकास विज्ञान समिति के तत्वावधान में ईडब्लूजीएल परियोजना के सहयोग से महिला सम्मान गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में सामाजिक कार्यकर्ता बेगी सुखानी ने कहा की बेहतर दुनिया के निर्माण के लिए हमे महिलाओ का सम्मान जरूरी है। इस वर्ष की थीम भी महिला का सम्मान ही है। महिलाओ के अधिकारों की रक्षा करना, उन्हें आगे बढ़ाने, विकास को प्रोत्साहन देना यह सोच विकसित करना होगी। हमे डिजिटल इंडिया के तहत आधुनिक शिक्षा की आवश्यकता है। हम अपनी संतानों को स्वतंत्र रखे उन्हें पंख फैलाकर ऊंची उड़ान के लिए तैयार करे। महिलाओ पर अत्याचार कम हो। गोष्टी में सुवटी देवी, बसंती, पूजा देवी, लूणी देवी, लूणाराम, केशुराम,  शिवलाल, रूपा देवी, रामेश्वर आदि मौजूद रहे।