Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

स्वीप कार्यक्रम : रंगोली व मेंहदी प्रतियोगिता से शत प्रतिशत मतदान की अपील

  बाप न्यूज |  लोक सभा चुनाव 2024 के मद्देनजर शनिवार को महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहयोगिनी व आशाओं ने स्व...

 


बाप न्यूजलोक सभा चुनाव 2024 के मद्देनजर शनिवार को महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहयोगिनी व आशाओं ने स्वीप कार्यक्रम के तहत रंगोली व मेंहदी प्रतियोगिता में भाग लेेकर शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया।  कार्यकर्ता श्यामा देवी ने बताया की आम जनता को हमें घर घर जाकर मतदान के लिए प्रेरित करना है। मतदान का महत्व समझाते हुए कहा कि लोकतंत्र का यह महापर्व है। चुनाव के दिन स्वयं मतदान कर आस पास के लोगो को मतदान बूथ तक लाने का पुनीत कार्य हमें करना है। इस दौरान आशा व्यास, नरगिस, वन्दना, चंद्र कल्ला, विजय लक्ष्मी, बिस्मिल्लाह, वर्षा, पेंपोदेवी, नीलम, लक्ष्मी ,सुनीता, अंजु, गुमनी, धापू, मीना, शांति आदि मौजूद रही।