Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

मॉडल स्कूल के बच्चों को दी यातायात नियमों की जानकारी

बाप न्यूज |  सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सोमवार को बाप कस्बा स्थित स्वामी विवेकानंदर मॉडल स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों को वृत्ताधिकारी व...


बाप न्यूजसड़क सुरक्षा अभियान के तहत सोमवार को बाप कस्बा स्थित स्वामी विवेकानंदर मॉडल स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों को वृत्ताधिकारी वृत फलौदी रामकरणसिंह मलिंडा द्वारा सड़क सुरक्षा संबधी जानकारी दी गई। उन्होने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उनकी पालना करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही यातायात नियमों के उल्लघंन के कारण होने वाली परेशानियों तथा दंडात्मक कार्रवाई की भी जानकारी दी। उन्होने उपस्थित बच्चों से कहा कि दुपहिया वाहन पर केवल एक या दो ही सवारी बैठाने के साथ वाहन को निर्धारित गति में ही चलाना चाहिए। वाहनों को ओवरटेक नहीं करना चाहिए।
उन्होंने बच्चों से कहा कि जीवन अनमोल है। इसलिए हमें यातायात नियमों की पालन कर स्वयं और दूसरों को सुरक्षित रख सकते है। हैड कांस्टेबल राजेन्द्रसिंह ने बताया कि लाइसेंस के अभाव तथा यातायत नियमों की पालना नहीं करने पर चालान बनाए जाकर जुर्माना वसूला जाता है। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव कुमावत व पुलिस स्टाफ़ सहित विद्यालय स्टाफ़ मौजूद रहेा।