Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

बाप अधिवक्ता संस्थान की कार्यकारिणी के चुनाव 8 को

बाप न्यूज |  बाप अधिवक्ता संस्थान की कार्यकारिणी के चुनाव 8 दिसम्बर को होंगे। चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए अधिवक्ता राजेंद्रसिंह सो...

बाप न्यूजबाप अधिवक्ता संस्थान की कार्यकारिणी के चुनाव 8 दिसम्बर को होंगे। चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए अधिवक्ता राजेंद्रसिंह सोंलकी को मुख्य चुनाव अधिकारी, अधिवक्ता नवीन शर्मा व अधिवक्ता रवि पालीवाल को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किये गये है। मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता राजेंद्रसिंह सोंलकी ने बताया कि एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष, एक सचिव, एक सह सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक पुस्तकालय सचिव तथा 3 कार्यकारी सदस्य को पदों पर चुनाव होंगे।

मुख्य चुनव अधिकारी सोंलकी ने बताया कि वर्ष 2024 की कार्यकारिणी के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। साेंलकी ने बताया कि 4 व 5 दिसम्बर को सुबह 10 से 3 बजे तक बाप कचहरी परिसर में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये जाएंगे। 5 दिसम्बर को शाम 4 बजे नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी। 6 दिसम्बर को 1 बजे तक नाम वापस लिये जा सकते है। प्रत्याशियों की सूची का अंतिम प्रकाशन 6 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे किया जायेगा। आवश्यक होने पर 8 दिसम्बर को सुबह 11 से अपरान्ह 3 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन शाम को 4 बजे मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे।