Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

फलोदी डिस्काम 1 जनवरी को मनाएगा सुरक्षा पर्व

बाप न्यूज : रमन दर्जी |    जोधपुर विद्युत वितरण निगम वृत फलोदी 1 जनवरी को सुरक्षा पर्व मनायेगा।  जोधपुर डिस्काम फलोदी के अधीक्षण अभियंता पी...


बाप न्यूज : रमन दर्जी जोधपुर विद्युत वितरण निगम वृत फलोदी 1 जनवरी को सुरक्षा पर्व मनायेगा। जोधपुर डिस्काम फलोदी के अधीक्षण अभियंता पी एस राठौड़ ने अधिशाषी अभियन्ता, सभी सहायक अभियन्ता, कनिष्ठ अभियन्ताओ को आदेश जारी किये है। आदेश में  01 जनवरी को सभी अभियन्ता अपने अधीनस्थ सभी तकनीकि कर्मचारीयों व 33/11 केवी जीएसएस पर कार्यरत ठेकेदार के कर्मचारीयो को सुरक्षा सम्बन्धित जानकारी व सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने का कार्य करेंगे। यह कार्य प्रत्येक अभियन्ता अनिवार्य रूप से करेंगे तथा सभी कर्मचारीयों से शपथ दिलवायेगे। अधिक्षण अभियंता ने डिस्काम श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष करण सिंह राजपुरोहित से इस कार्य मे सहयोग करने की अपील की है
यह दिलाई जायेगी शपथ 
मैं सुरक्षा उपकरणो का पूर्णतया उपंयोग करूंगा। 
बिना सुरक्षा उपकरणो के बिजली से सम्बन्धित कोई कार्य नहीं करूंगा।
बिजली सम्बन्धित कोई भी कार्य प्रारम्भ करने से पहले दो मिनट अपने इष्टदेव का ध्यान कर कार्य प्रारम्भ करूंगा।